जिला योजना समिति की बैठक-पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष से 31.30 करोड़ का प्रावधान
वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन
रायपुर 23 मई 2010
आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री और बस्तर जिले के प्रभारी श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय जगदलपुर में आज जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गयी। इसमें पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2010-11 के लिए प्रस्तावित 36 करोड़ रूपए की वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। कार्य योजना में शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा प्रबंधन, अधोसंरचना विकास और ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। अनुमोदित वार्षिक कार्य योजना में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 31 करोड़ 30 लाख रूपए का प्रावधान किया गया। बस्तर जिले के साथ नारायण्ापुर जिले को मिलाकर सात नगरीय निकायों के लिए चार करोड़ 60 लाख रूपए की धनराशि भी इसमें निर्धारित की गयी है।
बैठक में सभी संबंधित जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों को राशि का प्रस्ताव आवंटन जनसंख्या, क्षेत्रफल और पिछड़ेपन को ध्यान में रखकर अनुमोदित किया गया। इसके अंतर्गत 60 प्रतिशत राशि जनसंख्या के आधार पर और शेष 40 प्रतिशत राशि क्षेत्रफल के आधार पर दी जाएगी। अनुमोदित कार्य योजना में भवन विहीन उप-स्वास्थ्य केन्द्रों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, पशु औषधालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और उचित मूल्य दुकानों के लिए भवन निर्माण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गोदाम निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार वितरण के लिए महिला समूहों द्वारा रेडी-टू-ईट आहार तैयार करने के लिए भवन निर्माण, पंचायत सचिवों के लिए आवास गृह निर्माण, गांवों में सिंचाई सुविधा के लिए विद्युत लाइन विस्तार, पेयजल सुविधाओं के विस्तार, पुल-पुलियों के निर्माण, कृषि, हस्तशिल्प और लघु वनोपज संग्रहण के कार्यों में रोजगार के साधनों के विकास जैसे कई प्रस्ताव शामिल हैं। वार्षिक कार्य योजना में बस्तर जिले के तीन विकासखंड मुख्यालयों- कोण्डागांव, केशकाल और बस्तर में पेयजल परीक्षण, प्रयोगशाला स्थापना के लिए दस-दस लाख रूपए के हिसाब से कुल 30 लाख रूपए का प्रावधान करने का भी निर्णय लिया गया।
कलेक्टोरेट के आस्था सभा कक्ष में आयोजित इस बैठक में लोकसभा सांसद श्री बलिराम कश्यप, महिला और बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेंडी, विधायकगण सर्वश्री संतोष बाफना, सेवकराम नेताम, बैदूराम कश्यप और डॉ. सुभाऊ कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री लच्छूराम कश्यप, उपाध्यक्ष श्री तरूण चोपड़ा तथा नगर निगम जगदलपुर के महापौर श्री किरण देव सहित प्रभारी कलेक्टर श्री निर्मल कुमार खाखा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सी.आर. प्रसन्ना और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों सहित जिला योजना समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

क्रमांक 927/स्वराज्य