लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार नगरीय प्रशासन तेलीबांधा तालाब की रिक्त भूमि के व्यावसायिक उपयोग की योजना नहीं : श्री मूणत

तेलीबांधा तालाब की रिक्त भूमि के व्यावसायिक उपयोग की योजना नहीं : श्री मूणत

What
When Apr 24, 2011
from 07:40 PM to 07:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रिक्त भूमि का उपयोग तालाब के विस्तार और हरियाली के विकास के लिए किया जाएगा

नगरीय प्रशासन मंत्री ने तेलीबांधा तालाब के किनारे बसी बस्ती को हटाए जाने की कार्रवाई का जायजा लिया

रायपुर 24 अप्रैल, 2011

396-240411

      नगरीय प्रशासन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज तेलीबांधा तालाब के आस-पास बसी बस्ती को हटाए जाने की कार्रवाई का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम रायपुर के अधिकारियों से कहा कि बस्ती के हटाए जाने से रिक्त भूमि का उपयोग तालाब के विस्तार और उद्यान के विकास के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिक्त भूमि के किसी भी प्रकार के व्यावसायिक उपयोग की कोई योजना नहीं है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को मकानों के मलबे को हटाने की कार्रवाई युध्द स्तर पर करने के निर्देश दिए, जिससे कि बारिश के पहले यह कार्य सम्पन्न हो जाए।  श्री मूणत ने तालाब के विस्तार, गहरीकरण और सफाई का कार्य भी तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

       श्री मूणत ने आज तेलीबांधा तालाब के किनारे स्थित मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई का अवलोकन किया। उन्होंने अधिक संख्या में थ्री-डी और पोकलेन मशीनें लगाकर इस काम में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के पूर्व मलबा हटाने और तालाब के विस्तार तथा गहरीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाए। श्री मूणत ने नगर निगम के अधिकारियों से पूरी योजना से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के पुनर्वास के लिए बनाए जाने वाली बहुमंजिला इमारतों के अलावा उपलब्ध भूमि का उपयोग तालाब के विस्तार और उद्यानों के विकास के लिए किया जाए। उन्होंने इस योजना को शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए एक वर्ष की निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

       नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव श्री आर.पी.मंडल ने श्री मूणत को जानकारी दी कि तालाब के चारों ओर पाथ-वे विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही जल विहार कॉलोनी की ओर की भूमि पर आकर्षक उद्यान विकसित किया जाएगा। यहां मनमोहक फव्वारे और लाईटें भी लगायी जाएंगी और इसे मनोरम पिकनिक स्पॉट का रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तालाब की दूसरी ओर भी उद्यान बनाए जाने की योजना है। श्री मूणत ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-6 की तरफ के क्षेत्र को मुम्बई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर विकसित करने को कहा। इस अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 
क्रमांक- 396/संजय
 

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031