लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार नगरीय प्रशासन परिवहन व्यावसायियों की समस्याएं जल्द सुलझायी जाएंगी : श्री मूणत

परिवहन व्यावसायियों की समस्याएं जल्द सुलझायी जाएंगी : श्री मूणत

What
When Nov 30, 2010
from 09:05 PM to 09:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

छत्तीसगढ़ बस आपरेटर  संघ के प्रान्तीय सम्मेलन में शामिल हुए परिवहन मंत्री

    रायपुर, 30 नवम्बर 2010

3988a

परिवहन मंत्री श्री राजेश मूणत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवसाय से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार कृत-संकल्प है, लेकिन बस आपरेटरों को भी इनके समुचित समाधान के लिए राज्य सरकार के साथ सहयोग करना होगा। छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवसाय भयमुक्त वातावरण में, पूरे स्वाभिमान के साथ संचालित किया जा सके, यह सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ बस आपरेटर संघ को आगे आकर सर्वसम्मत निर्णय लेने होंगे, इनके क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार आवश्यक कार्यवाही करेगी। श्री मूणत आज यहां परिवहन आयुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित छत्तीसगढ़ बस आपरेटर संघ के प्रांतीय सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता महापौर डॉ. किरणमयी नायक ने की। 

3988b


    श्री मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां यात्रियों को सस्ता सड़क परिवहन उपलब्ध कराने के लिए निजी आपरेटरों की मदद ली जा रही है। निजी बस आपरेटरों के सहयोग से परिवहन व्यवसाय के बेहतरीन संचालन के कारण आज छत्तीसगढ़ देश के अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि बस आपरेटरों की समस्याओं से राज्य सरकार वाकिफ है और इनके समाधान के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं, लेकिन इसके लिए परिवहन व्यवसायियों को भी आवश्यक सहयोग देना होगा। श्री मूणत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी शहरों में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैण्डों का निर्माण किया जा रहा है। इन बस स्टैण्डों के संचालन की व्यवस्था बस आपरेटर संघ को अपने हाथों में लेना चाहिए। इसके साथ ही बस आपरेटरों को बसों के समुचित रख-रखाव और व्यवस्थित पार्किंग पर ध्यान देना होगा। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि छोटे परिवहन व्यवसायियों के हितों का समुचित संरक्षण हो।
    सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए महापौर डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि बस आपरेटरों की समस्याओं के निराकरण में नगर निगम से जो भी सहयोग अपेक्षित है, उसे पूरा करने का प्रयास किये जाएंगे। बसों की पार्किंग व्यवस्था के संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। बस आपरेटर संघ द्वारा श्री मूणत और डॉ. किरणमयी नायक का अभिनंदन भी किया गया। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर श्री सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ बस आपरेटर संघ के अध्यक्ष श्री अनिल पुसदकर, रायपुर बस आपरेटर संघ के अध्यक्ष प्रमोद दुबे, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त श्री बी.एस. मरावी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये बस आपरेटर उपस्थित थे।

क्रमांक-3988/संजय
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031