लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार नगरीय प्रशासन नगरीय प्रशासन मंत्री श्री मूणत ने तेलीबांधा तालाब के विस्थापितों के पुनर्वास का जायजा लिया

नगरीय प्रशासन मंत्री श्री मूणत ने तेलीबांधा तालाब के विस्थापितों के पुनर्वास का जायजा लिया

What
When Apr 24, 2011
from 08:15 PM to 08:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

बोरियाकला से रायपुर शहर तक आने-जाने नि:शुल्क बस सुविधा मिलेगी

आंगनबाड़ी केन्द्र, पुलिस चौकी, राशन दुकान और उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया

रायपुर 24 अप्रैल, 2011

400-240411

      नगरीय प्रशासन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज ग्राम बोरियाकला पहुंचकर वहां तेलीबांधा तालाब के विस्थापितों के व्यवस्थापन का जायजा लिया। उन्होंने वहां आंगनबाड़ी केन्द्र, पुलिस चौकी, उचित मूल्य दुकान और उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया। श्री मूणत ने बोरियाकला में संचालित दाल-भात केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विस्थापित परिवारों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को एक पंखवाड़े के भीतर इन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। श्री मूणत ने कहा कि बोरियाकला में बसाए गए लोगों को रायपुर शहर तक आने-जाने के लिए उन्हें दिन में दो बार घड़ी चौक तक चलने वाली सिटी बस में नि:शुल्क आने-जाने की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में आने वाले बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार के बारे में जानकारी ली और उन्हें अपने हाथों से पोषण आहार खिलाया।

400,1-240411


         श्री मूणत ने आज सुबह बोरियाकला पहुंचकर तेलीबांधा तालाब के विस्थापितों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। श्री मूणत ने कहा कि तेलीबांधा तालाब से हटाए गए लोगों के लिए वहां एक वर्ष के भीतर पक्के मकानों की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी और बोरियाकला में वैकल्पिक रूप से अस्थायी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि यहां बसाए गए लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्हें अभी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के 11 ब्लॉकों में बसाया गया है। इसके साथ ही यहां सड़क, नाली, पानी, बिजली की भी व्यवस्था की गयी है। रायपुर सिटी बस लिमिटेड द्वारा ग्राम बोरियाकला से घड़ी चौक रायपुर तक बस सेवा भी प्रारंभ की गयी है। श्री मूणत ने कहा कि यहां बसाए गए परिवारों को नि:शुल्क बस पास उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिससे वे दिन में दो बार रायपुर शहर तक नि:शुल्क आना-जाना कर सकेंगे।
       श्री मूणत ने कहा कि जिन परिवारों में सदस्यों की संख्या अधिक है और एक फ्लैट में गुजारा होना मुश्किल है, उन्हें मकान उपलब्ध होने पर अतिरिक्त आवास मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि वे प्रत्येक ब्लॉक से अपना एक प्रतिनिधि चुनकर 11 सदस्यीय समिति गठित करें। यह समिति पुनर्वास संबंधी समस्याओं के बारे में राज्य शासन और नगर निगम प्रशासन के साथ चर्चा कर उनके निराकरण में सहयोग देगी। श्री मूणत ने गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों को कॉलोनी में एक जनशिकायत निवारण केन्द्र की स्थापना के निर्देश दिए। इस केन्द्र के माध्यम से पेयजल, बिजली आदि समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा सकेगा। श्री मूणत ने लोगों को आश्वस्त किया कि एक पखवाड़े के भीतर उनकी समस्याओं का निवारण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री नंदकुमार साहू, सचिव नगरीय प्रशासन श्री आर.पी.मंडल, आयुक्त गृह निर्माण मंडल श्री आनंद बाबू, अनुविभागीय अधिकारी रायपुर श्री तारण सिन्हा सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक- 400/संजय
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031