छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के अध्यक्ष को केबिनेट मंत्री का दर्जा
रायपुर 09 दिसम्बर 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री दानेश्वर शर्मा को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश गत आठ दिसम्बर को जारी कर दिया गया। यह आदेश जारी दिनांक से तत्काल प्रभावशील हो गया है।
क्रमांक 4055/राजेश

