रायपुरा में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 37 लाख रूपए मंजूर
रायपुर 16 मई 2011
छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के परिवारों में होने वाले मांगलिक कार्यक्रम के साथ ही सामाजिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए राज्य सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रो में सामुदायिक भवनों के निर्माण की योजना संचालित की जा रही है। इसी योजना के तहत रायपुर नगर निगम क्षेत्र के पंडित माधवराव सप्रे वार्ड (रायपुरा) में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा रायपुर नगर निगम को 37 लाख 79 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गयी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया है।

