नगर पंचायत अभनपुर को अधोसंरचना विकास हेतु 20 लाख रूपए स्वीकृत
रायपुर 29 मई 2011
रायपुर जिले की अभनपुर नगर पंचायत में बुनियादी अधोसंरचनाओं के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा 20 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर पंचायत अभनपुर के वार्ड क्रमांक 11 में सीमेंट कांक्रीट सड़क के निर्माण के लिए चार लाख 95 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 13 में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए छह लाख 78 हजार रूपए और नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल पाईप लाईन के विस्तार एवं सबर्सिबल पम्प स्थापना के लिए आठ लाख 27 हजार रूपए की राशि मंजूर की गयी है।

