बस्तर जिले में जल्द शुरू होगी हस्तशिल्प विकास परियोजना
रायपुर 01 अप्रैल 2010
छत्तीसगढ़ के प्राचीन एवं विश्व प्रसिध्द हस्त शिल्प की विरासतों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए जगदलपुर में बहुत जल्द बस्तर हस्त शिल्प विकास परियोजना प्रारंभ किया जा रहा है। इस परियोजना में बस्तर (जगदलपुर) जिले के कोण्डागांव और भानपुरी क्षेत्र के लगभग 14 ग्रामों को शामिल किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए तीन करोड़ 19 लाख 25 हजार रूपये की पंचवर्षीय योजना बनायी गयी है। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2010-11 के बजट में इस परियोजना के लिए एक करोड़ 22 लाख 32 हजार रूपये का प्रावधान किया गया है।
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ का हस्त शिल्प इतिहास काफी गौरव पूर्ण एवं समृद्वशाली रहा है। राज्य शासन द्वारा हस्त शिल्प और हस्त शिल्पियों के समुचित विकास के लिए सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। हस्त शिल्प के विकास विस्तार एवं लुप्त हुए शिल्पियों को पुनर्जीवित कर अधिक से अधिक बेरोजगारों, पराम्परागत और गैर परम्परागत शिल्पियों को स्वरोजगार प्रदान कर शिल्प कर निरंतर विकास किया जायेगा। इसी प्रकार प्रदेश के शिल्पियों के उन्नयन एवं गुणवत्ता में सुधार करने हेतु रूपांकन विकास, अध्ययन प्रवास, औजार उपकरण कर्मशाला निर्माण अनुदान और ब्याज अनुदान प्रदान कर उन्हें विकास की मुख्य धारा में जोड़ा जा रहा है। इन सब उद्देश्यों को देखते हुए प्रदेश के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर शिल्प विकास परियोजना प्रारंभ किया जा रहा है।

क्रमांक-005/लहरे