दीनदयाल हाथकरघा नवीन प्रोत्साहन पुरस्कार योजना
दो श्रेष्ठ बुनकरों को दिए जाएंगे एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार
रायपुर, 8 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ में बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रामोद्योग विभाग द्वारा दीनदयाल हाथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू किया गया है। ग्रामोद्योग विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2011-12 से यह पुरस्कार दिए जाएंगे। योजना के तहत प्रदेश के दो श्रेष्ठ बुनकरों का चयन कर उन्हें एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए बजट में दो लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। यह पुरस्कार बुनकरों के कला कौशल, संस्कृति एवं परम्परागत उत्कृष्ट डिजाईन के सूती वस्त्र बुनाई करने वाले बुनकरों को दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में बुनकरों के लिए स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त पुरस्कार योजना एवं कबीर बुनकर प्रोत्साहन योजना भी पहले से संचालित है। स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त पुरस्कार योजना के तहत दो श्रेष्ठ बुनकरों को एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाता है। इस हेतु बजट में दो लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। कबीर बुनकर प्रोत्साहन योजना के तहत प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कारों के लिए दो बुनकरों का चयन किया जाता है। इसके लिए बजट में पचास हजार रुपए का प्रावधान किया गया है।
क्रमांक-135/लहरे

