लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार ग्रामोद्योग मोंगोबती के बांसशिल्प ने दिल्ली में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम

मोंगोबती के बांसशिल्प ने दिल्ली में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम

What
When Sep 07, 2011
from 08:40 PM to 08:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 07 सितम्बर 2011

    छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर जिले की मोंगोबती के बांस शिल्प ने पूरे देश में छत्तीसगढ़ का परचम लहरा दिया है। उसे बांस शिल्प कारीगरी के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल तथा उद्योग मंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 2649-070911आयोजित समारोह में दो सितम्बर को श्रीमती मोंगोबती को इस पुरसकार से सम्मानित किया गया। केन्द्रीय सूक्ष्म लघु उद्यम मंत्रालय द्वारा ग्रामोद्योग बांस शिल्प के क्षेत्र में पहली बार बस्तर की किसी महिला को यह सम्मान दिया गया है। यद्यपि विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूर्व में भी बस्तर सहित छत्तीसगढ़ राज्य के हुनरमंद महिला और पुरूष शिल्पकारों, कलाकारों को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं, किन्तु सूक्ष्म एवं लघु उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पहली बार यह पुरस्कार बस्तर की मोंगोबती को दिया गया है।
    उल्लेखनीय है कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग मुम्बई के छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय रायपुर द्वारा प्रायोजित 'ग्रामोद्योग सेवा केन्द्र' के अन्तर्गत जगदलपुर में संचालित एक संस्था में कार्यरत बांस शिल्पी मोंगोबती को यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। मोंगोबती को इस राष्ट्रीय पुरस्कार के अन्तर्गत 25 हजार रूपए नगद, प्रशस्ति पत्र और 'मेडल' प्रदान किया गया। श्रीमती मोंगोबती बस्तर जिले के विकासखंड जगदलपुर के ग्राम नानगुर की निवासी हैं। वह 2004-05 में बांस शिल्प के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुई थी। मोंगोबती ने बांसशिल्प में महारत हासिल की। मोंगोबती ने छत्तीसगढ़ में भिलाई और कांकेर में आयोजित प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था। वहीं उसने राष्ट्रीय स्तर में भी गुवाहाटी में आयोजित प्रदर्शनी में शिरकत की थी। प्रदेश और देश में आयोजित विभिन्न प्रदर्शनियों में मोंगोबती के बांस शिल्प को काफी सराहना प्राप्त हुई।

क्रमांक-2649/संजय
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031