मोहला में बनेगा बांस शिल्प केन्द्र : प्रथम अनुपूरक बजट में पांच करोड़ रूपए का प्रावधान
रायपुर 25 सितम्बर 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की घोषणा के अनुरूप बांस शिल्पियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य के राजनांदगांव जिले के मोहला (मानपुर) में बांस शिल्प केन्द्र की स्थापना की जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 के प्रथम अनुपूरक बजट में पांच करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।
क्रमांक-2932/स्वराज्य

