लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार ग्रामोद्योग राजधानी रायपुर में आज से हाथ करघा वस्त्रों की राष्ट्रीय विक्रय प्रदर्शनी

राजधानी रायपुर में आज से हाथ करघा वस्त्रों की राष्ट्रीय विक्रय प्रदर्शनी

What
When Nov 18, 2010
from 08:15 PM to 08:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

आगामी नौ दिसम्बर तक चलेगा नेशनल हैण्डलूम एक्सपो

रायपुर, 18 नवम्बर 2010
    छत्तीसगढ़ राज्य हाथ करघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ द्वारा राजधानी रायपुर में कल 19 नवम्बर को राज्य सरकार के ग्रामोद्योग विभाग और केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय के हाथ करघा प्रभाग के सहयोग से राष्ट्रीय हाथ करघा वस्त्रों की प्रदर्शनी 'नेशनल हैण्डलूम एक्सपो-2010' का आयोजन किया जा रहा है। यह 22 दिवसीय विक्रय प्रदर्शनी आगामी नौ दिसम्बर तक चलेगी। शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. मैदान में सवेरे 11 बजे इसका शुभारंभ होगा। शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा और लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। गृह, जेल और सहकारिता मंत्री श्री ननकीराम कंवर, ग्रामोद्योग तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले, संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू सहित नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती किरणमयी नायक समारोह में विशेष अतिथि होंगी।
    प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों के हाथ करघा बुनकरों द्वारा तैयार कपड़े ग्राहकों को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें ग्राहकों को बीस प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी। इसमें छत्तीसगढ़ की प्रसिध्द कोसा साड़ियों के साथ डे्रस मटेरियल, मध्यप्रदेश की चंदेरी और महेश्वर की साड़ियां, महाराष्ट्र की पैठनी साड़ियां, गुजरात में निर्मित लहंगे, उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ियां, बिहार की भागलपुरी और खादी सिल्क, आसाम की प्रसिध्द मूंगा सिल्क, हरियाणा के फर्निंशिंग वस्त्र और गलीचे, जम्मू कश्मीर के प्रसिध्द पश्मीना शॉल, राजस्थान की जयपुरी रजाई, पश्चिम बंगाल से कांथा और तांत साड़ियां, पंजाब की कशीदाकारी पर आधारित कपड़े और हिमाचल प्रदेश तथा दिल्ली के प्रसिध्द हाथ करघा निर्मित कपड़े भी ग्राहकों को उपलब्ध होंगे। शुभारंभ समारोह के बाद यह प्रदर्शनी प्रतिनिधि दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।
क्रमांक-3804/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031