राज्य हाथ करघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ में अध्यक्ष सहित सदस्यों की नियुक्ति
रायपुर, 7 दिसम्बर 2011
छत्तीसगढ़ राज्य हाथ करघा विकास एवं
विपणन सहकारी संघ मर्यादित के कार्य संचालन के लिए राज्य शासन द्वारा
छत्तीसगढ़ राज्य हाथ करघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ में अध्यक्ष एवं
उपाध्यक्ष सहित 14 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में आज यहां
कार्यालय पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आदेश जारी कर दिए
गए हैं।
कोरबा जिले के विकासखण्ड करतला के ग्राम उमरेल के श्री
संतोष देवांगन को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजनांदगांव जिले के श्री
चन्द्र कुमार देवांगन को छत्तीसगढ़ राज्य हाथ करघा विकास एवं विपणन सहकारी
संघ के उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बिलासपुर जिले के ग्राम रानीगांव के
श्री तिलक देवांगन, चांपा के श्री नन्दकुमार देवांगन, डौण्डी लोहारा के
श्रीमती पद्मा देवांगन, रायगढ़ के श्री अरूण देवांगन (गुरूजी), रायपुर जिले
के विकासखण्ड तिल्दा, पोस्ट खरोरा के ग्राम केसला के श्री गोविन्द देवांगन,
सारंगढ़ के श्री पवन देवांगन, धमतरी के श्री कुंजलाल देवांगन और नारायणपुर
जिले के श्री बृजमोहन देवांगन को छत्तीसगढ़ राज्य हाथ करघा विकास एवं विपणन
सहकारी संघ में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
पंजीयक या
उनके द्वारा नामांकित उप पंजीयक से अनिम्न अधिकारी, सचिव छत्तीसगढ़ शासन हाथ
करघा विभाग रायपुर या उनके द्वारा नामांकित उप संचालक से अनिम्न अधिकारी
और संचालक हाथ करघा या उनके द्वारा नामांकित संयुक्त संचालक से अनिम्न
अधिकारी भी छत्तीसगढ़ राज्य हाथ करघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के सदस्य
होंगे। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य हाथ करघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य हाथ करघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के सदस्य सचिव
होंगे।
क्रमांक- 4022/लहरे

