लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार ग्रामोद्योग भारतीय हाथ करघा प्रौद्योगिकी संस्थान-चांपा एवं बरगढ़ में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

भारतीय हाथ करघा प्रौद्योगिकी संस्थान-चांपा एवं बरगढ़ में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

What
When May 24, 2011
from 03:10 PM to 03:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर, 24 मई 2011

भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान-चांपा (छत्तीसगढ़) एवं बरगढ़ (ओड़िसा) में एक जुलाई 2011 से प्रारंभ होने वाले डिप्लोमा इन हैण्डलूम एंड टेक्सटाईल टेक्नालाजी के त्रिवर्षीय पाठयक्रम में प्रवेश हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों से 14 जून 2011 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। राज्य शासन के ग्रामोद्योग संचालनालय (हाथकरघा) रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि आवेदक को हाईस्कूल 10 वीं अथवा समकक्ष परीक्षा 45 प्रतिशत अंकों के साथ भौतिक, रसायन, गणित एवं अंग्रेजी विषय सहित उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा विज्ञान एवं गणित में 50 प्रतिशत अंक का होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उम्मीद्वार को अंकों में 05 प्रतिशत की छूट दी जावेगी। आवेदक को एक जुलाई 2011 को 15 से 21 वर्ष के बीच आयु का होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति, जनजाति अभ्यर्थियों के लिए 15 से 23 वर्ष होगी। संस्था में अध्ययन एवं परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी है। चांपा में 30 एवं बरगढ़ में 04 सीटे निर्धारित है। अभ्यर्थी को उपराक्त दोनों संस्थाओं हेतु आवेदन करने पर दोनों में से किसी एक संस्थान में प्रवेश के लिए अपनी प्राथमिकता को दर्शाना होगा।
    अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राचार्य भारतीय हाथ करघा प्रौद्योगिकी संस्थान हनुमान धारा रोड चांपा जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) 495671 के पते पर 14 जून 2011 तक जमा करना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी ग्रामोद्योग संचालनालय (हाथकरघा) रायपुर (छत्तीसगढ़) से कार्यालयीन समयावधि में प्राप्त की जा सकती है।

क्रमांक 885/लोन्हारे



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031