चवेला एनीकट और चमेल एनीकट के लिए 4.55 करोड़ रूपये मंजूर
रायपुर 04 अप्रैल 2010
राज्य शासन द्वारा उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले मे दो एनीकटों के निर्माण के लिए चार करोड़ 55 लाख 12 हजार रूपये की पुनरीक्षित राशि मंजूर किये गये हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। इनमें भानुप्रतापपुर विकासखण्ड में खंडीनदी पर चवेला एनीकट योजना के निर्माण के लिए दो करोड़ 34 लाख 84 हजार रूपये और दुर्गकोंदल विकासखण्ड में इरागांव नदी पर चमेल एनीकट योजना के निर्माण के लिए दो करोड़ 20 लाख 28 हजार रूपये शामिल हैं। इन योजनाओं का निर्माण निस्तारी, भू-जल संवर्धन और कृषि कार्यों के उदे्श्य से किया जा रहा है। जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को योजना का कार्य स्वीकृत राशि के अन्तर्गत शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक-064/काशी

