चांपा एनीकट के लिए 8.41 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर, एक जून 2011
राज्य शासन द्वारा निस्तारी और पेयजल के लिए जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड बम्हनीडीह में हसदेव नदी पर चांपा एनीकट के लिए आठ करोड़ इकतालिस लाख रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। जल संसाधन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है। जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को एनीकट का निर्माण स्वीकृत राशि के अन्तर्गत जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इसके निर्माण में पुन: लागत वृध्दि स्वीकार नहीं होगी।

