पेयजल व्यवस्था के लिए 22.24 लाख रूपए मंजूर
रायपुर एक अप्रैल 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के विकासखण्ड सिमगा के ग्राम दौरेंगा और बलौदाबाजार के ग्राम शुक्लाभाटा में स्थल जल प्रदाय योजना के लिए 22 लाख 24 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें 11 लाख 94 हजार रूपए ग्राम दौरेंगा और 10 लाख 30 हजार ग्राम शुक्लाभाटा स्थल जल प्रदाय योजना के लिए राशि मंजूर किए गए है। यहां लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता ने अपने कार्यालय से स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है।
क्रमांक-13/सी.एल.

