लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार जलसंसाधन खरीफ फसलों के लिए तेरह लाख से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य

खरीफ फसलों के लिए तेरह लाख से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य

What
When Jun 30, 2011
from 07:35 PM to 07:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राज्य स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर, 30 जून 2011

1475-300611

छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2011-12 में खरीफ फसलों के लिए 13 लाख तीन हजार 837 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय में आयोजित राज्य स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में दी गई। बैठक में श्री यादव ने विभागीय अधिकारियों को क्षेत्रीय विधायकों की मांगों और उनकी अनुशंसाओं पर त्वरित और समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नारायणपुर और दंतेवाड़ा क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होने की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री कवासी लखमा से अनुरोध किया कि वे अपने क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ लेने और भरपूर पैदावार बढ़ाने के लिए प्रेरित करें।
    बैठक में सांसद श्री रमेश बैस ने कहा कि पिछले साल से इस साल सिंचाई रकबा का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। यह लक्ष्य मानसून की स्थिति पर भी निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई जलाशयों की पहली प्राथमिकता फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना है। श्री बैस ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से अपने संसदीय क्षेत्र में किए गए नहर लाईनिंग और सिंचाई से संबंधित अन्य मरम्मत कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। जल उपयोगिता समिति के सदस्यों ने प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने, सिंचाई जलाशयों एवं नहरों का रख-रखाव, लक्ष्य के अनुरूप अंतिम छोर तक सिंचाई हेतु जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने, भू-अर्जन और मुआवजा प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, जल उपभोक्ता संस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा मनरेगा के तहत अधिक से अधिक कार्य कराने सहित कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
    विधायक सर्वश्री विजय बघेल, अग्नि चंद्राकर, परेश बागबाहरा, देवजी भाई पटेल, भैयालाल राजवाड़े, राजकमल सिंघानिया, ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा, बनर्डि रोड्रिक्स (मनोनित), प्रेमसाय सिंह टेकाम, खेदूराम साहू, गुरू रूद्र कुमार, शिवराज सिंह उसारे, फूलचंद सिंह, भजन सिंह निरंकारी, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, धर्मजीत सिंह, कोमल जंघेल, ब्रम्हानंद नेताम डॉ0 शक्राजीत नायक और श्रीमती प्रमिमा चंद्राकर सहित जल संसाधन विभाग के मुख्याल एवं राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
    बैठक में जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव श्री एन.के.असवाल ने वर्ष 2011-12 में खरीफ फसलों के लिए निर्धारित सिंचाई लक्ष्य की जिलेवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हसदेव कछार के अन्तर्गत दो लाख 85 हजार 976 हेक्टेयर, हसदेव बांगो परियोजना के अन्तर्गत दो लाख 47 हजार चार सौ हेक्टेयर, महानदी परियोजना के अनतर्गत तीन लाख 247 हेक्टेयर और महानदी गोदावरी कछार के अन्तर्गत चार लाख 70 हजार 214 हेक्टेयर में सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है।

क्रमांक-1475/काशी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031