सेमरा व्यपवर्तन योजना के लिए 5.87 करोड़ से अधिक की राशि मंजूर
रायपुर, 12 जुलाई 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखण्ड में सेमरा व्यपवर्तन योजना के लिए पांच करोड़ 87 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के निर्माण से खरीफ मौसम में 205 हेक्टेयर और रबी मौसम में एक सौ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इनका का निर्माण स्वीकृत राशि के अन्तर्गत ही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि इनके निर्माण में लागत वृध्दि स्वीकार नहीं होगी।

