लखराम एनीकट के लिए 6.25 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर, 18 जुलाई 2011
निस्तार और भू-जल संवर्धन के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड में खरूंग नदी पर लखराम एनीकट के निर्माण के लिए लगभग छह करोड़ 25 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है। जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस एनीकट का निर्माण स्वीकृत राशि के अन्तर्गत ही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि इसके निर्माण में लागत वृध्दि स्वीकार नहीं होगी।
क्रमांक-1776/काशी

