प्रदेश के सिंचाई जलाशयों में औसत जल भराव 40 प्रतिशत
रायपुर 20 जुलाई 2011
छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से हो रही अच्छी बारिश के फलस्वरूप के प्रदेश के सिंचाई जलाशयों के जल स्तर में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। राज्य के सिंचाई जलाशयों में आज की स्थिति में औसत जल भराव 40 प्रतिशत है।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सरगुजा जिले का श्याम (घुनघुट्टा) जलाशय लबालब भर गया है। उन्होंने बताया कि सुतियापाट जलाशय में 90 प्रतिशत, कोसारटेडा जलाशय में 58 प्रतिशत, झुमका जलाशय में 55 प्रतिशत, मनियारी और बेहारखार जलाशय में 52-52 प्रतिशत, मिनीमाता-बांगो बांध में 51 प्रतिशत, मोंगरा बैराज और गोंदली जलाशय में 50-50 प्रतिशत, तांदुला जलाशय में 48 प्रतिशत, खारंग जलाशय में 45 प्रतिशत, बरनई जलाशय में 44 प्रतिशत, क्षीरपानी जलाशय में 42 प्रतिशत और सरोदा जलाशय में 40 प्रतिशत जल भराव हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि खरखरा जलाशय में 39 प्रतिशत, दुधावा जलाशय में 38 प्रतिशत, गेज जलाशय में 36 प्रतिशत, खपरी जलाशय में 33 प्रतिशत, मरोदा जलाशय में 32 प्रतिशत और सिकासार जलाशय में 31 प्रतिशत जल भराव हुआ है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के इकतालीस प्रमुख सिंचाई जलाशयों में कुल जल भराव क्षमता 6401 मिलियन घनमीटर है, जहां आज की स्थिति में 2569 मिलियन घनमीटर पानी भरा है।

