सिल्ली एनीकट के लिए 3.48 करोड़ रूपए स्वीकृत
रायपुर 02 अगस्त 2011
निस्तार, भू-जल संवर्धन और कृषि कार्यों के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा दुर्ग जिले के धमधा विकासखण्ड में आमनेर नदी पर सिल्ली एनीकट सह रपटा निर्माण के लिए लगभग तीन करोड़ 48 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है।
क्रमांक- 2063/काशी

