लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार जलसंसाधन प्रमुख सचिव जल संसाधन द्वारा विभागीय कार्यों की समीक्षा

प्रमुख सचिव जल संसाधन द्वारा विभागीय कार्यों की समीक्षा

What
When Aug 25, 2011
from 10:15 PM to 10:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 त्वरित सिंचाई लाभ योजनाओं की हर महीने समीक्षा करने के निर्देंश

    रायपुर 25 अगस्त 2011

      जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव श्री एन.के. असवाल ने कल यहां राज्य डाटा सेंटर में विभागीय काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने प्रमुख अभियंता और सभी मुख्य अभियंताओं को छत्तीसगढ़ में संचालित त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (ए.आई.बी.पी.) की हर महीने समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में श्री असवाल ने भारत सरकार से प्राप्त केन्द्रीय सहायता का भरपूर उपयोग करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति एवं न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।
       बैठक में श्री असवाल ने बताया कि वर्ष 2011-12 में अब तक 36 लघु सिंचाई योजनाओं को त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के अन्तर्गत शामिल करने के लिए भारत सरकार को प्रेषित किये जा चुके हैं। ये सभी योजनाएं राज्य के आदिवासी एवं सूखाग्रस्त क्षेत्रों में प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि सभी योजनाएं भारत सरकार द्वारा स्वीकृत कर ली गई है तथा सितम्बर में इसका पहला किश्त मिल जाने की उम्मीद है। श्री असवाल ने मुख्य अभियंता महानदी परियोजना और मुख्य अभियंता गोदावरी कछार रायपुर तथा मुख्य अभियंता मिनीमाता बांगो परियोजना बिलासपुर को निर्देशित किया कि वे अपने जिलों के प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करें ताकि उन्हें भारत सरकार को प्रेषित किया जा सके। श्री असवाल ने बैठक में कहा कि न्यायालयीन प्रकरणों के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारी न्यायालय में जवाब दावा प्रस्तुत करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शासन के हितों को कोई नुकसान नही पहुंचे। उन्होंने विभाग के सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंयताओं को कार्यपालन अभियंताओं को अपने प्रभार क्षेत्रों सतत निरीक्षण करने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

क्रमांक-2450/काशी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031