रहटाटोर और बांधाखार एनीकट के लिए 19.12 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर 02 अप्रैल 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में निस्तार, भू-जल संवर्धन और कृषि कार्यों के उद्देश्य से दो एनीकटों के लिए 19 करोड़ 12 लाख रूपए से अधिक की राशि मंजूर की गयी है। इनमें बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड में शिवनाथ नदी पर रहटाटोर एनीकट के लिए 16 करोड़ 95 लाख 58 हजार रूपए और कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड में लीलागर नदी पर बांधाखार एनीकट एवं खल्लारी जलाशय के उन्नयन के लिए दो करोड़ 16 लाख 89 हजार रूपए शामिल हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा दोनों योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश यहां मंत्रालय से जारी कर दिए गए हैं।

