चिखलकसा जलाशय के लिए 4.36 करोड़ रूपए स्वीकृत
रायपुर 02 अप्रैल 2011
राज्य शासन द्वारा राजनांदगांव जिले के छूरिया विकासखण्ड में चिखलकसा जलाशय योजना के निर्माण के लिए चार करोड़ 36 लाख 49 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस योजना के निर्माण से 292 हेक्टेयर में खरीफ मौसम में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया हैं। जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को जलाशय का निर्माण स्वीकृत राशि के अन्तर्गत जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

