जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव का दौरा कार्यक्रम
रायपुर, 12 अक्टूबर 2011
जल संसाधन और उच्च शिक्षा मंत्री श्री हेमचंद यादव आगामी 15 अक्टूबर को कुरूद और 16 अक्टूबर को कोमना-नुआपाड़ा जिला उड़ीसा जाएंगे। वे 14 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10 बजे दुर्ग पहुंचकर वहां रात्रि विश्राम करेंगे। वे 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे दुर्ग से कार द्वारा रवाना होकर 2 बजे कुरूद पहुंचेंगे और वहां छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अजय चंद्राकर के परिजनों से सौजन्य भेंट करने के बाद रायपुर लौटेंगे। श्री यादव 16 अक्टूबर को सबेरे 11.30 बजे रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे कोमना (नुआपाड़ा जिला उड़ीसा) पहुंचेंगे और वहां नुआखाई एवं यादव समाज सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री यादव कोमना से शाम 4 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर 4.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

