व्यपवर्तन-जीर्णोध्दार और एनीकट के लिए 11.78 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर, 21 नवम्बर 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में व्यपवर्तन-जीर्णोध्दार और एनीकट योजना के निर्माण के लिए कुल 11 करोड़ 78 लाख 55 हजार रूपए की प्रशासकीय मंजूरी दी गई है। इनके निर्माण से 225 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई और निस्तार तथा भू-जल संवर्धन की सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने आज यहां बताया कि दुर्ग जिले के साजा विकासखण्ड में सुरहीकर्रा व्यपवर्तन योजना के जीर्णोध्दार (रिमाडलिंग) के लिए आठ करोड़ 37 लाख 81 हजार रूपए और सुरही दनी पर कामकावाड़ा एनीकट सह काजवे योजना के निर्माण के लिए तीन करोड़ 40 लाख 74 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। इनमें व्यपवर्तन योजना से दो सौ हेक्टयर क्षेत्र में सिंचाई और एनीकट से निस्तार, भू-जल संवर्धन तथा किसानों को उनके स्वयं के साधन से 25 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

