खम्हरिया वितरक नहर के रिमाडलिंग और लाईनिंग कार्यों के लिए 10.52 करोड़ रूपये स्वीकृत
रायपुर 22 नवम्बर 2010
राज्य शासन द्वारा दुर्ग जिले के दुर्ग विकासखण्ड में तांदुला जलाशय के खम्हरिया वितरक नहर के चौबीस किलोमीटर तक की रिमाडलिंग और लाईनिंग कार्यों के लिए 10 करोड़ 52 लाख 49 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। इस योजना के निर्माण से तीन हजार साठ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। राज्य शासन द्वारा विभागीय अधिकारियों को इस योजना का निर्माण कार्य स्वीकृत राशि के अन्तर्गत जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

