बालेंगा जल प्रदाय योजना के लिए 33.59 लाख रूपए स्वीकृत
रायपुर 26 नवम्बर 2011
राज्य शासन द्वारा बस्तर जिले के ग्राम बालेंगा जल प्रदाय योजना के लिए 33 लाख 59 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्वीकृति आदेश यहां मंत्रालय से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। योजना पूर्ण होने पर संचालन और संधारण का काम ग्राम पंचायत बालेंगा को सौंप दिया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप ने योजना का काम समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
क्रमांक- 3870/सी.एल.

