नहर निर्माण के लिए 1.57 करोड़ रूपये मंजूर
रायपुर, 26 नवम्बर 2010
राज्य शासन द्वारा राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखण्ड में मोतीनाला व्यपवर्तन योजना के बांयी तट नहर के निर्माण के लिए एक करोड़ 57 लाख रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। इस योजना के निर्माण से 160 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ मौसम में सिंचाई सुविधा मिलेगी। राज्य शासन ने विभागीय अधिकारियों को नहर निर्माण का कार्य स्वीकृत राशि के अन्तर्गत जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

