लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार जलसंसाधन शानदार कामयाबी : बस्तर जिले में सिंचाई क्षमता के साथ बढ़ा खेती का रकबा

शानदार कामयाबी : बस्तर जिले में सिंचाई क्षमता के साथ बढ़ा खेती का रकबा

What
When Dec 02, 2011
from 02:10 PM to 02:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

सिंचित रकबे में 17 हजार हेक्टेयर की वृध्दि


रायपुर 02 दिसम्बर 2011

3931-1-02.12.11राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ के बस्तर (जगदलपुर) जिले में खेती के सिंचित रकबे को बढ़ाने में शानदार कामयाबी हासिल की गयी है। राज्य निर्माण के समय वर्ष 2000 में जहां इस जिले में सिंचित रकबा 15 हजार 427 हेक्टेयर था, वहीं चालू वर्ष 2011 में यह बढ़कर 32 हजार 443 हेक्टेयर तक पहुंच गया। इस प्रकार जिले में सिंचाई क्षमता विगत ग्यारह वर्षों में 4.69 प्रतिशत से बढ़कर 9.54 प्रतिशत तक पहुंच गयी है।
विभागीय अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस अवधि में बस्तर जिले में खेती का रकबा भी लगभग तीन लाख 29 हजार से बढ़कर तीन लाख 40 हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया है। इस प्रकार वहां खेती के सिंचित रकबे में लगभग 17 हजार हेक्टेयर की वृध्दि रिकार्ड की गयी है। सिंचाई का रकबा बढ़ने पर जिले के किसान खरीफ के साथ-साथ अब रबी मौसम की फसलें भी उगाने लगे हैं। इतना ही नहीं बल्कि सिंचाई क्षमता बढ़ने पर जिले में खरीफ फसलों को प्रति हेक्टेयर उत्पादन भी 15 क्विंटल से बढ़कर 26 क्विंटल हो गया है। इसके साथ ही जिले में पिछले वर्ष 2010 में प्रति हेक्टेयर 30 क्विंटल से 35 क्विंटल तक रबी फसलों का उत्पादन रिकार्ड किया गया। इससे किसानों को अच्छी आमदनी हुई। अधिकारियों के अनुसार जिले में जल संसाधन विभाग द्वारा विगत ग्यारह वर्ष में एक मध्यम सिंचाई परियोजना, एक व्यपवर्तन योजना और सहित पांच लघु सिंचाई तालाब योजनाओं,, दो उद्वहन सिंचाई  योजनाओं, 194 स्टापडेमों, 19 एनीकटों और 28 नलकूप योजनाओं के निर्माण के जरिए 17016 हेक्टेयर अतिरिक्त रकबे में सिंचाई क्षमता में वृध्दि की गयी है। इस वक्त जिले में 14 स्टॉपडेमों औरा 3931-2 -02.12.11 14 एनीकटों का निर्माण किया जा रहा है, जिनके पूर्ण होने पर चार हजार 458 हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई क्षमता निर्मित होगी। जिले की सिंचाई क्षमता बढ़ाने में कोसारटेडा मध्य सिंचाई परियोजना की भी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि यह बस्तर जिले की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है, जो विभिन्न कारणों से लगभग 27 वर्षों तक लंम्बित रहने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से वर्ष 2008 में धरातल पर साकार हुई। जून 2008 में इस सिंचाई जलाशय के लिए नाला क्लोजर का काम पूर्ण कर लिया गया। बांध निर्माण से क्रमष: वर्ष 2008 में तीन हजार हेक्टेयर, वर्ष 2009 में पांच हजार हेक्टेयर, पिछले वर्ष 2010 में आठ हजार हेक्टेयर और चालू वर्ष 2011 में अब तक नौ हजार हेक्टेयर  क्षेत्र में किसानों सिंचाई सुविधा दी गयी। अधिकारियों ने बताया कि मार्च 2012 तक इस परियोजना में लक्ष्य के अनुसार ग्यारह हजार 120 हेक्टेयर की सिंचाई क्षमता निर्मित कर ली जाएगी। इसमें सात हजार 360 हेक्टेयर का रकबा खरीफ फसलों का और तीन हजार 760 हेक्टेयर रबी फसलों का होगा। चालू वर्ष 2011 में अल्प वर्षा को देखते हुए अब तक तीन हजार 800 हेक्टेयर में खरीफ फसलों के लिए पानी दिया जा चुका है। रबी फसलों की सिंचाई के लिए इस वर्ष दो हजार 660 हेक्टेयर में पानी देने का लक्ष्य है। राज्य सरकार की नीति के अनुसार कोसारटेडा जलाषय के डूबान क्षेत्र से प्रभावित परिवारों को रोजगार देने के लिए मछुआ सहकारी समिति पंजीकृत की गई है, जिसमें 200 सदस्य हैं।
अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2008-09 में कोसारटेडा जलाषय में  परियोजना मद से 6 लाख स्टेण्डर्ड-फ्राय मत्स्य बीज का संचय किया था। समिति के सदस्यों को विभागीय योजना से जोड़कर मछली पालन हेतु नाव-जाल सहायता सामग्री दी गई है तथा इन दोनों समितियों को पट्टे पर आवंटित कर इस वित्तीय वर्ष में नदी और जलाषयों में मत्स्य बीज संचयन योजना से जलाषय में 15 लाख 30 हजार स्टेण्डर्ड-फ्राय छह लाख 50 हजार स्टेण्डर्ड-फ्राय और स्वयं के क्रय द्वारा 40 हजार स्टेण्डर्ड-फ्राय बीज समिति को अनुदान योजना अंतर्गत मत्स्य बीच का संचयन किया गया है। वर्ष 2010-11 में एन.एफ.डी. योजना के अन्तर्गत 7.5 लाख ''फिंगरलिंग-मछली'' का संचय किया गया, वर्ष 2011-12 में 2.80 लाख फिंगरलिंग मछली बीजों का संचय कर अब तक मछुआरा समिति द्वारा 14 लाख रूपए से भी अधिक मुनाफा हासिल किया जा चुका है।


क्रमांक.-3931/स्वराज्य

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031