जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक अब तीन दिसम्बर को
रायपुर, एक दिसम्बर 2010
जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव श्री एन.के. असवाल अब आगामी तीन दिसम्बर को विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर काम-काज की समीक्षा करेंगे। यह बैठक सिहावा भवन परिसर में स्थित स्टेट डाटा सेंटर के समिति कक्ष में सवेरे साढ़े ग्यारह बजे आयोजित की गई है। बैठक में जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता सहित सभी मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता उपस्थित रहेंगे। पहले यह बैठक एक दिसम्बर को आयोजित की गयी थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया।
क्रमांक-3993/काशी

