पानी के टैक्स के रूप में मिले 311.54 करोड़ रूपए
रायपुर 06 दिसम्बर 2010
राज्य शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2010-11 में माह अक्टूबर तक पानी टैक्स (जल-कर) के रूप में विभिन्न संसाधनों से 311 करोड़ 54 लाख 35 हजार रूपये का राजस्व अर्जित किया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में राज्य के विभिन्न उद्योगों से 290 करोड़ 20 लाख नौ हजार रूपये का राजस्व वसूला गया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल से 17 करोड़ 84 लाख छह हजार रूपये, कृषि प्रयोजनों से एक करोड़ 22 लाख 36 हजार रूपये, घरेलू प्रयोजनों (नगरीय निकायों) से 11 लाख 53 हजार रूपये और अन्य संसाधनों से दो करोड़ 16 लाख 30 हजार रूपये जल कर राजस्व के रूप में वसूल की गयी है।
क्रमांक'-4091/काशी

