साखेन नाला व्यपवर्तन सिंचाई परियोजना के लिए 8.31 करोड़ रूपये मंजूर
रायपुर 17 मार्च 2010
राज्य शासन द्वारा सरगुजा जिले के बतौली विकास खण्ड में साखेन नाला व्यपवर्तन सिंचाई परियोजना के निर्माण के लिए आठ करोड़ 31 लाख 35 हजार रूपये मंजूर किए गए हैं।
जल संसाधन विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। इस योजना के निर्माण से कुल 910 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी, जिनमें खरीफ मौसम में 600 हेक्टेयर क्षेत्र और रबी मौसम में 310 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल हैं। जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को योजना का कार्य स्वीकृत राशि के अन्तर्गत शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

क्रमांक-4427/काशी