लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार जलसंसाधन घुमरिया नाला और सूखा नाला मध्यम सिंचाई योजनाओं के लिए 157 करोड़ रूपये मंजूर

घुमरिया नाला और सूखा नाला मध्यम सिंचाई योजनाओं के लिए 157 करोड़ रूपये मंजूर

What
When Mar 25, 2010
from 05:25 PM to 05:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 25 मार्च 2010

              राज्य शासन द्वारा राजनांदगांव जिले में निर्माणाधीन दो मध्यम सिंचाई योजनाओं के निर्माण के लिए लगभग 157 करोड़ रूपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से दोनों सिंचाई योजनाओं की पुन: पुनरीक्षित स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है।
                  जारी आदेश के अनुसार राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखण्ड में सूखा नाला बैराज निर्माण के लिए 109 करोड़ 20 लाख 35 हजार रूपये और छुरिया विकासखण्ड में घुमरिया नाला बैराज योजना के निर्माण के लिए 47 करोड़ 78 लाख 86 हजार रूपये मंजूर किया गया है। इन दोनों सिंचाई योजनाओं के निर्माण से कुल नौ हजार 470 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इनमेें सूखा नाला बैराज योजना से खरीफ मौसम में चार हजार 970 हेक्टेयर क्षेत्र एवं रबी मौसम में तेरह सौ हेक्टेयर क्षेत्र और घुमरिया नाला बैराज योजना से खरीफ मौसम में तीन हजार 50 हेक्टेयर क्षेत्र एवं रबी मौसम में 150 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को योजना का कार्य स्वीकृत राशि के अन्तर्गत शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। 
क्रमांक-4514/काशी




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031