दो लघु सिंचाई योजनाओं के लिए 4.82 करोड़ रूपये मंजूर
रायपुर 10 दिसम्बर 2010
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में दो लघु सिंचाई योजनाओं के लिए चार करोड़ 82 लाख 52 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। इनमें दुर्ग जिले के साजा विकासखण्ड में सुरही नदी पर देउर-भैना एनीकट योजना के निर्माण के लिए दो करोड़ 65 लाख 14 हजार रूपए और कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड में नगोई (लाफा) व्यपवर्तन योजना के निर्माण के लिए दो करोड़ 17 लाख 39 हजार रूपए शामिल हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से दोनों योजनाओं के लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें व्यपवयर्तन योजना की स्वीकृति भारत सरकार के त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (ए.आई.बी.पी.) के तहत दी गयी है। इस योजना के निर्माण्ा से खरीफ मौसम में 140 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। एनीकट योजना का निर्माण निस्तार, भू-जल संवंर्धन और कृषि कार्यों के उद्ेश्य से किया जाएगा। राज्य शासन ने विभागीय अधिकारियों को इन योजना का निर्माण कार्य स्वीकृत राशि के अन्तर्गत जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

