सिलतरा जलाशय के लिए 2.77 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर 01 मई 2011
राज्य शासन द्वारा उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कांकेर विकासखण्ड में सिलतरा जलाशय योजना के निर्माण के लिए दो करोड़ 77 लाख रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस योजना के निर्माण से 125 हेक्टेयर में खरीफ मौसम में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया हैं। जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को जलाशय का निर्माण स्वीकृत राशि के अन्तर्गत जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

