थुवाडबरी और छिन्दभोग एनीकट के लिए 12.11 करोड़ रूपए मंजूर
थुवाडबरी और छिन्दभोग एनीकट के लिए 12.11 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर 21 जनवरी 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में दो एनीकटों के लिए 12 करोड़ 11 लाख रूपए की प्रशासकीय मंजूरी दी गयी है। इनमें राजनांदगांव जिले के अम्बागढ़चौकी विकासखण्ड में शिवनाथ नदी पर थुवाडबरी एनीकट योजना के निर्माण के लिए आठ करोड़ 52 लाख 42 हजार रूपए और बिलासपुर जिले के पथरिया विकासखण्ड में टेसुवा नाला पर छिन्दभोग एनीकट सह काजवे योजना के निर्माण के लिए तीन करोड़ 58 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृतियां शामिल हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा इस आशय के आदेश यहां मंत्रालय से जारी कर दिए गए हैं। दोनों एनीकटों का निर्माण निस्तार, भू-जल संवर्धन और कृषि कार्यों के लिए किया जाएगा। जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तीनों एनीकट का निर्माण कार्य स्वीकृत राशि के अन्तर्गत जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि योजना की लागत में वृध्दि स्वीकार नही होगी।

