भू-जल संवर्धन के लिए 14.51 लाख रूपए मंजूर
रायपुर, 25 जनवरी 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भू-जल संवर्धन के लिए 14 लाख 51 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत राशि से जिले के विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम गर्रापार स्टॉप डेम का निर्माण किया जाएगा। यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन के प्रस्ताव पर भू-जल संवर्धन के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत दी गई है। स्वीकृति आदेश प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-5901/सी.एल.

