धौरामुण्डा जलाशय के लिए 2.26 करोड़ रूपए स्वीकृत
रायपुर 01 मई 2010
राज्य शासन द्वारा बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड में धौरामुण्डा जलाशय योजना के निर्माण के लिए लगभग दो करोड़ 26 लाख रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। जल संसाधान विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। इस योजना के निर्माण से कुल 188 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिनमें 128 हेक्टेयर क्षेत्र खरीफ मौसम में और 60 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी मौसम में सिंचाई शामिल हैं। जल संसाधन विभाग के मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को योजना का कार्य स्वीकृत राशि के अन्तर्गत शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

