लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार जलसंसाधन छत्तीसगढ़ में खरखरा और तांदुला नदी पर 13.10 करोड़ रूपए की लागत से पांच एनीकटों का निर्माण पूर्ण

छत्तीसगढ़ में खरखरा और तांदुला नदी पर 13.10 करोड़ रूपए की लागत से पांच एनीकटों का निर्माण पूर्ण

What
When Feb 18, 2011
from 05:05 PM to 05:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

       रायपुर 18 फरवरी 2011

       राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले में खरखरा और तांदुला नदी पर विगत पांच वर्ष में लगभग 13 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से पांच एनीकटों का निर्माण्ा किया गया है। इनमें खरखरा नदी पर संजारी, गंधरी कसही एवं भरदा टटेंगा एनीकट और तांदुला नदी पर तांदुला एनीकट और देवरी तिलखैरी एनीकट शामिल हैं। इन एनीकटों के निर्माण से आस-पास के गावों को आवागमन, निस्तार और सिंचाई सुविधा मिलने के साथ ही उन क्षेत्रों के तालाबों, कुंओं और टयूबवेलों के जल स्तर में वृध्दि हुई है।
      जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि दुर्ग जिले में डौडीलोहारा विकासखण्ड में खरखरा नदी पर लगभग तीन करोड़ दस लाख रूपए की लागत से संजारी एनीकट, दो करोड़ 32 लाख रूपए की लागत से गंधरी कसही एनीकट और लगभग दो करोड़ 22 लाख रूपए की लागत से भरदा टटेंगा एनीकट का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि तांदुला नदी पर बालोद विकासखण्ड में तीन करोड़ 20 लाख रूपए की लागत से तांदुला एनीकट और गुण्डरदेही विकासखण्ड में लगभग दो करोड़ 26 लाख रूपए की लागत से देवरी तिलखैरी एनीकट का निर्माण किया गया है। एनीकटों का निर्माण नदी किनारे स्थित गांवों के लिए आवागमन, निस्तार और आस-पास के क्षेत्रों में लिफ्ट से सिंचाई तथा भू-जल की रिचार्जिंग के उद्देश्य से किया गया है। इन एनीकटों से मुख्य रूप से दुर्ग जिले के संजारी, गंजईडीह, गंधरी, कसही, औंरी, टटेंगा, भरदा, बालोद, हीरापुर, देवरी, तिलखैरी और सलौनी गांवों को आवागमन, निस्तार और सिंचाई सुविधा मिल रही है।
क्रमांक-6289/काशी



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031