जेवरा जलाशय के लिए 4.70 करोड़ रूपए स्वीकृत
रायपुर 7 मई 2011
राज्य शासन द्वारा बिलासपुर जिले के विकासखण्ड मस्तूरी में जेवरा जलाशय योजना के निर्माण के लिए चार करोड़ 70 लाख 89 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस योजना के निर्माण से 165 हेक्टेयर में खरीफ मौसम में और 105 हेक्टेयर में रबी मौसम में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है। जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जलाशय का निर्माण स्वीकृत राशि के भीतर जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। योजना में पुन: लागत वृध्दि स्वीकार नही होगी।

