मुड़मिसनी और घनवारा एनीकट के लिए 8.46 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर 25 फरवरी 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के पोंडी-उपरोड़ा विकासखण्ड में दो एनीकटों के लिए आठ करोड़ 46 लाख से अधिक की धन-राशि मंजूर की गयी है। इनमें मुड़मिसनी एनीकट सह काजवे योजना के लिए चार करोड़ 40 लाख 22 हजार रूपए और घनवारा एनीकट सह काजवे योजना के निर्माण के लिए चार करोड़ छह लाख 57 हजार रूपए शामिल हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा इस आशय के आदेश आज यहां मंत्रालय से जारी कर दिए गए हैं। इनका निर्माण निस्तार और भू-जल संवर्धन के उद्ेश्य से किया जाएगा। जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इन योजनाओं का निर्माण स्वीकृत राशि के अन्तर्गत जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि योजना की लागत में वृध्दि स्वीकार नहीं होगी।

