जल संसाधन मंत्री श्री यादव 13 मार्च को महमरा एनीकट का भूमि-पूजन करेंगे
रायपुर, 11 मार्च 2011
जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव आगामी 13 मार्च को दुर्ग जिले में दुर्ग विकासखण्ड के ग्राम महमरा में शिवनाथ नदी पर निर्मित होने वाले महमरा एनीकट का भूमि-पूजन करेंगे। श्री यादव कल 12 मार्च को रात्रि नौ बजे रायपुर से दुर्ग के लिए रवाना होंगे। वे 13 मार्च को दोपहर ढाई बजे दुर्ग से रवाना होकर तीन बजे ग्राम महमरा पहुंचेंगे और शिवनाथ नदी पर निर्मित होने वाले एनीकट का भूमि-पूजन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा दुर्ग जिले के दुर्ग विकासखण्ड में शिवनाथ नदी पर महमरा एनीकट योजना के निर्माण के लिए 16 करोड़ 74 लाख 55 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस एनीकट का निर्माण निस्तार, पेयजल आपूर्ति और जल संवर्धन के उद्देश्य से किया जाएगा।

