बरछा एनीकट के लिए 6.82 करोड़ रुपए स्वीकृत
रायपुर, 09 मई 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के विकासखंड पथरिया की आगर नदी पर बरछा एनीकट सह रपटा निर्माण के लिए छह करोड़ 82 लाख 59 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान की गई है। यहां मंत्रालय के जल संसाधन विभाग से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। इस एनीकट का निर्माण निस्तारी, भू-जल संवर्धन एवं सिंचाई प्रयोजन के लिए किया जाएगा।
क्रमांक-654/तिग्गा

