तीन एनीकटों के लिए 12.65 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर 28 मार्च 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में निस्तार, भू-जल संवर्धन और कृषि कार्यों के उद्देश्य से तीन एनीकटों के लिए कुल 12 करोड़ 65 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इनमें मस्तूरी विकासखण्ड में आमानारा नाला पर आमानारा एनीकट निर्माण के लिए चार करोड़ 80 लाख 62 हजार रूपए, कोटा विकासखण्ड में घोंघा नाला पर साजापाली एनीकट निर्माण के लिए लगभग चार करोड़ 37 लाख रूपए और पथरिया विकासखण्ड में टेसुआ नाला पर पथरगढ़ी एनीकट योजना के निर्माण के लिए लगभग तीन करोड़ 48 लाख रूपए शामिल हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा इन योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश यहां मंत्रालय से जारी कर दिए गयए हैं। जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को तीनों एनीकटों का निर्माण कार्य स्वीकृत राशि के अन्तर्गत शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

