जल संसाधन मंत्री श्री यादव का दौरा कार्यक्रम
रायपुर 06 मई 2010
जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव आगामी आठ मई को दुर्ग से छुईखदान पहुंचकर वहां दो दिवसीय जिला सर्व-यादव महाधिवेशन का उद्धाटन करेंगे। श्री यादव सात मई को रात्रि नौ बजे रायपुर से रवाना होकर दुर्ग पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। वे आठ मई को दोपहर दो बजे दुर्ग से छुईखदान के लिए रवाना होंगे। वे अपरान्ह तीन बजे छुईखदान में सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण-केकती बाड़ी में आयोजित दो दिवसीय जिला सर्व-यादव महाधिवेशन का उद्धाटन करेंगे। श्री यादव शाम पांच बजे छुईखदान से प्रस्थान कर छह बजे तक दुर्ग लौट आएंगे।

