रामौवतार जलाशय के लिए 6.30 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर 10 मई 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के विकासखण्ड मस्तूरी में रामौवतार जलाशय योजना के निर्माण के लिए लगभग छह करोड़ तीस लाख रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस योजना के निर्माण से पांच सौ हेक्टेयर में खरीफ मौसम में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है। जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को जलाशय का निर्माण स्वीकृत राशि के अन्तर्गत जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस जलाशय के निर्माण में पुन: लागत वृध्दि स्वीकार नहीं होगी।

