नल-जल प्रदाय योजना के लिए 37.51 लाख रूपए मंजूर
रायपुर, 31 मार्च 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के दो विकासखण्डों में नल-जल प्रदाय आवर्धन योजना के लिए 37 लाख 51 हजार रूपए मंजूर किए गए है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता ने यहां अपने कार्यालय से प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है। जिले के विकासखण्ड डोंगरगढ़ के लाल बहादुर नगर में 17 लाख 93 हजार रूपए और विकासखण्ड छुईखदान के ग्राम ढाबा में 19 लाख 58 हजार रूपए नल-जल योजनाओं के लिए मंजूर किए गए है।
क्रमांक-6793/सी.एल.

