जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव का दौरा कार्यक्रम
रायपुर 5 अप्रैल 2011
जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव आगामी सात अप्रैल को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। वे छह अप्रैल को रात्रि नौ बजे रायपुर से दुर्ग के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। श्री यादव सात अप्रैल को सवेरे दस बजे दुर्ग से कार से प्रस्थान कर साढ़े बारह बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां दोपहर एक कलेक्टे्रट के सभागार में आयोजित जिला योजना समिति तथा जीवनदीप समिति की बैठक लेंगे। वे शाम छह बजे बिलासपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर वापस रायपुर लौट आएंगे।
क्रमांक-82/काशी

